भिकियासैंण में 91 उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित, 6 ग्राम पंचायतों में हुआ चुनाव।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण की 99 ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। इनमें 91 उपप्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए, जबकि 6 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराया गया।

एडीओ पंचायत दिनेश सिंह राणा ने बताया कि दनपौ, बगड़वार, स्यौतरा, कोटियाग, बिनोली और बाजन ग्राम पंचायतों में उपप्रधान पद के लिए चुनाव हुआ। वहीं घमेड़ा और थापला ग्राम पंचायतों में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण उपप्रधान का निर्वाचन नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में निर्वाचन अधिकारियों ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई।

निर्विरोध निर्वाचित उपप्रधानों में सोली से कु. भावना कांडपाल, सिनौड़ा से भूवन सिंह बिष्ट, नौघरिया से भूपेंद्र सिंह नेगी, पाली-थौली से कु. गायत्री, गंगोड़ा से विजय सिंह अधिकारी, हरनोली से हेमा देवी, धारड़ से नीमा बिष्ट, टानी से रेनू रावत, पंतगाँव से भूवन चंद्र पंत, गैरगाँव से सरिता जोशी, उगलिया से भूवन चंद्र सती, भौनली से अशोक सती, डुमना से भारती नेगी, हऊली से दीपा देवी, सिरमोली से गौरव पंत तथा मोहनरी से खीम सिंह शामिल हैं।

इसी क्रम में ग्राम सोली से कु. भावना कांडपाल को निर्विरोध उपप्रधान चुने जाने पर निर्वाचन अधिकारी आदेश कुमार ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सभी वार्ड सदस्यों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *