ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9.98 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार।

हल्द्वानी (नैनीताल)। जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के सख्त दिशा-निर्देशों के तहत पूरे जिले में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक नशा तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।

कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम ने कालाढूंगी रोड स्थित जनता बैंड एवं ढोल दुकान के सामने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या-234/2026 के तहत धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
परवेज अहमद पुत्र जमील अहमद, उम्र 40 वर्ष, निवासी नई बस्ती, निकट गोपाल मंदिर, वार्ड नं. 20, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल

बरामदगी में:
9.98 ग्राम अवैध स्मैक

पुलिस टीम में:
● उपनिरीक्षक संजीत राठौर
● हेड कांस्टेबल मनोज कुमार
● कांस्टेबल गिरीश चन्द्र शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *