रामगढ़ ब्लॉक के ग्रामसभा ल्वेशाल में उपप्रधान बने नीरज पाण्डे।
रामगढ़ (नैनीताल)। विकासखंड रामगढ़ की ग्रामसभा ल्वेशाल में उपप्रधान पद के लिए हुए निर्वाचन में नीरज पाण्डे को उपप्रधान चुना गया। उनके निर्वाचित होने पर ग्रामसभा में खुशी का माहौल देखा गया।
ग्रामवासियों ने नीरज पाण्डे को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में ग्रामसभा के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। उपप्रधान बनने के बाद नीरज पाण्डे ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे गाँव के सर्वांगीण विकास, जनहित के कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
ग्रामसभा के लोगों ने विश्वास जताया कि नवनिर्वाचित उपप्रधान गाँव की समस्याओं के समाधान तथा विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल









