विकासखंड भिकियासैंण में उप प्रधान पद के लिए 48 नामांकन पत्रों की बिक्री, 15 जुलाई को होगा निर्वाचन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड भिकियासैंण में उप प्रधान पद के निर्वाचन को लेकर चुनाव प्रक्रिया जारी है। विकासखंड की 99 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष अब तक 48 उप प्रधान पद के प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र क्रय किए गए हैं।

एडीओ पंचायत भिकियासैंण दिनेश सिंह राणा ने बताया कि अब तक कुल 48 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि विकासखंड की 99 ग्राम पंचायतों में से 97 ग्राम पंचायतों में उप प्रधान का निर्वाचन होना है, जबकि 02 ग्राम पंचायतें घमेड़ा एवं थापला में वार्ड सदस्यों का कोरम पूरा नहीं होने के कारण उप प्रधान का निर्वाचन फिलहाल शेष है।

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार बुधवार 15 जुलाई 2026 को सभी मतदान केंद्रों पर निर्वाचन कर्मी पहुंचकर शांतिपूर्ण ढंग से उप प्रधान पद का निर्वाचन संपन्न कराएंगे। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुचारु रुप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *