अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की वर्चुअल समीक्षा।
समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक शिकायत निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
अल्मोड़ा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन आमजन की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उसका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। शिकायतकर्ता से संवाद स्थापित कर वास्तविक स्थिति के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने लंबित एवं बार-बार संदर्भित हो रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय स्तर पर नियमित समीक्षा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।
बैठक में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










