राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में 10 अगस्त को होगा छात्र अभिनंदन एवं शुभारंभ समारोह।

हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में आगामी 10 अगस्त 2026 को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागतार्थ “छात्र अभिनंदन एवं शुभारंभ समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. कैलाश चंद्र कलौनी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथियों में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वी. एन. खाली, उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर, उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी परिषद) के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ‘डब्बू’ तथा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी शामिल होंगे।

महाविद्यालय परिवार ने समस्त छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *