महिला मंगल दल सिरमोली ने किया वृक्षारोपण, देवदार के पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विकासखंड के ग्राम सभा सिरमोली में महिला मंगल दल के आह्वान पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हर परिवार के गोलू देवता के मंदिरों के समीप सदाबहार देवदार के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान चंपा पाण्डेय ने वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि महिला मंगल दल द्वारा धार्मिक स्थलों के आस-पास देवदार के पौधे लगाने की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

महिला मंगल दल की अध्यक्ष चंपा नैलवाल द्वारा इष्ट देवता के मंदिरों के समीप सदाबहार देवदार के पौधे लगाने की पहल की गई, जिसमें सभी ग्रामीणों ने अपना सहयोग प्रदान किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्राम प्रधान चंपा पाण्डेय, महिला मंगल दल अध्यक्ष चंपा नैलवाल, ग्राम पंचायत सदस्य हेमा सत्यवली, लक्ष्मी पांडे, रीतू पंत, भावना पांडे, रीता नैलवाल, हेमा देवी, भगवती देवी, अर्चना पांडे, पुष्पा देवी, चंद्रा देवी, सुमन मेहरा, कमला मेहरा, जसोदा देवी, उपप्रधान गौरव पंत, युवक मंगल दल अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, पूर्व प्रधान गिरीश पाण्डेय सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *