मानिला देवी मंदिर कमराड़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विनायक क्षेत्र स्थित मानिला देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक झांकियों एवं भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर परिसर “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ जन्मोत्सव में सहभागिता की।
इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार के श्रम एवं संविदा राज्य मंत्री कैलाश पंत मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की तथा कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिव्य एवं भक्तिमय आयोजन का आनंद लिया।
इस संबंध में जानकारी मानिला मंदिर प्रबंधक समिति, कमराड़/विनायक क्षेत्र के अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल द्वारा दी गई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










