राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना के निर्देशन में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 कार्यक्रम’ के अंतर्गत कविता एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी रुचि के अनुसार चयनित विषयों पर कविताएं एवं कहानियां लिखीं। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक क्षमताओं का निखार करना था।

प्रतियोगिता के अंतर्गत कई रोचक कहानियां और कविताएं प्राप्त हुईं। निर्णायक मंडल द्वारा प्रथम स्थान पर हर्षिता, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान पर सविता ध्यानी, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर तथा तृतीय स्थान पर पूजा, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर को चयनित कर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *