राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 कार्यक्रम’ के तहत कला उत्सव का हुआ आयोजन।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 कार्यक्रम’ के अंतर्गत कला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने रंगोली बनाकर अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विद्यार्थियों को कला एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित:
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी द्वारा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए ‘अखिल भारतीय शिक्षा समागम’ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत:
रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. दीपिका आर्या एवं डॉ. छत्र सिंह कठायत रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के कार्य का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मी मनराल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *