‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित।
गुरुड़ाबांज (अल्मोड़ा)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय महाविद्यालय गुरुड़ाबांज में ‘हर घर तिरंगा अभियान–2026’ के अंतर्गत वाद-विवाद एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार:
वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने तर्कों एवं विचारों के माध्यम से देश के प्रति जिम्मेदारी, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता के महत्व को रेखांकित किया।
रंगोली के माध्यम से दिखाया देशभक्ति का रंग:
वहीं, रंगोली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगे के रंगों और देशभक्ति की भावना को आकर्षक रंगोलियों के माध्यम से प्रदर्शित किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए तिरंगे एवं राष्ट्रप्रेम से प्रेरित विभिन्न रंगोलियां तैयार कीं।
विद्यार्थियों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने के लिए किया प्रेरित:
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रणीता नंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेने तथा राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रीय एकता-अखंडता के प्रति जागरुक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. गगन प्रीत सिंह सैनी, वाणिज्य विभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्या, प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










