‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित।
शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए तिरंगा, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं भारत की विशेषताओं को विषय बनाकर आकर्षक एवं सृजनात्मक पेंटिंग्स तैयार कीं।
कला के माध्यम से देशभक्ति की भावना की अभिव्यक्ति:
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कला एवं रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को भी अभिव्यक्त किया।
छात्राओं द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स में तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और भारत की विविध विशेषताओं को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
विद्यार्थियों को रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित:
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एल.जी. वर्मा ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें इसी प्रकार के रचनात्मक एवं राष्ट्रहित से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में राष्ट्रीय भावना एवं तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










