‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत की दो छात्राओं का तीन दिवसीय बूटकैंप के लिए चयन।

शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत से ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के अंतर्गत दो छात्राओं सुहानी आर्या एवं रश्मि आर्या का तीन दिवसीय बूटकैंप के लिए चयन हुआ है। यह बूटकैंप 12 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक ग्रामीण तकनीकी परिसर, गोविंद बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान (NCIA), कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा में योजना के दूसरे चरण के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उद्यमशीलता के प्रति जागरुक करना, व्यावसायिक सोच विकसित करना और नवीन कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

बूटकैंप के लिए छात्राओं को किया रवाना:
महाविद्यालय में प्रोफेसर ललन प्रसाद वर्मा ने दोनों बालिकाओं को तीन दिवसीय बूटकैंप के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कैंप के दौरान नई तकनीक व व्यावहारिक व्यावसायिक विचार सीखने के लिए विशेष रुप से प्रोत्साहित किया।

देवभूमि उद्यमिता योजना की नोडल अधिकारी डॉ. वसुंधरा लसपाल ने छात्राओं को उद्यमिता और स्वरोजगार के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी तथा इस बूटकैंप से अधिक से अधिक सीख लेकर अपना व्यवसाय शुरु करने और सीड राशि प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने छात्राओं को बूटकैंप के दौरान प्राप्त होने वाले अनुभवों एवं व्यावहारिक ज्ञान का अधिकतम लाभ उठाने तथा भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सीमा प्रिया, डॉ. प्रकाश चंद्र जांगी, डॉ. छात्र सिंह कठायत, डॉ. दीपिका आर्या, डॉ. लक्ष्मी मनराल, अनुज कुमार, विनोद रतन, कमल सिंह बनकोटी एवं हेमंत मनराल आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *