राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में अभिविन्यास कार्यक्रम के साथ निकली भव्य तिरंगा रैली।
भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से गूंजा रामगढ़ बाजार, तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया पूरा क्षेत्र।
रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों से परिचित कराया गया। इस दौरान महाविद्यालय का पठन-पाठन, शिक्षणेत्तर गतिविधियां, छात्रवृत्ति, क्रीड़ा गतिविधियां, शिक्षक-अभिभावक संघ, रेड क्रॉस सोसाइटी, एंटी ड्रग प्रकोष्ठ, समर्थ, पुस्तकालय, वाचनालय, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र संबंधी गतिविधियों के बारे में प्राध्यापकों द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई।
विगत वर्षों की आख्या डॉ. नीमा पंत एवं डॉ. हरेश राम ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रस्तुत की।
भारत माता के जयकारों से गूंजा रामगढ़ बाजार:
इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर से रामगढ़ बाजार तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों से संपूर्ण रामगढ़ गुंजायमान हो गया। पूरा बाजार तिरंगे के समुद्र सा प्रतीत हो रहा था और छात्र-छात्राओं का जोश चरम पर रहा।
तिरंगा रैली का नेतृत्व प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी द्वारा किया गया।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ:
अभिविन्यास कार्यक्रम का आगाज़ प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी एवं प्रोफेसर विमला सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। संस्कृत प्राध्यापिका डॉ. श्वेता विश्नोई ने मंत्रों के उच्चारण से सदन को देवमय बना दिया।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर नगेंद्र द्विवेदी ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ-साथ समय की कीमत को समझना होगा, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल बनेगा।
डॉ. विमला सिंह ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का धन्यवाद प्रस्ताव डॉ. निर्मला रावत द्वारा प्रेषित किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ. हरीश चंद्र जोशी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कार्यालय प्रमुख कविंद्र प्रसाद, दीप्ती, कुंदन नाथ, गणेश बिष्ट, कमलेश सहित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
इनमें मुख्य रुप से कमल नेगी, गौरव कुमार, प्रियांशु, सारांश, अमित, खुशबू, सचिन, गरिमा, प्रकाश, मयंक, निशा, अभिलाषा, विशाखा, काजल, करण, माही, दीक्षा, हिमानी एवं प्रियंका सहित सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










