विधायक महेश जीना ने नपटुआ में श्री पंचवक्त्रेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य द्वार का किया लोकार्पण।
तीज पर्व पर माताओं-बहनों संग बांटी खुशियां, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सल्ट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नपटुआ स्थित प्रसिद्ध श्री पंचवक्त्रेश्वर महादेव मंदिर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक महेश जीना ने नवनिर्मित मुख्य द्वार का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ लोकार्पण किया।
लोकार्पण के पश्चात विधायक महेश जीना ने भगवान महादेव के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। पवित्र तीज पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने स्थानीय माताओं एवं बहनों के साथ आत्मीय पल बिताए। उन्होंने सभी के साथ बैठकर बातचीत की और तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक महेश जीना ने कहा कि, “अपने लोगों के बीच, अपनी आस्था और समृद्ध परंपराओं के साथ जुड़ना हमेशा एक अलौकिक और आत्मिक संतुष्टि देता है। जनता जनार्दन का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। भगवान महादेव की कृपा समस्त सल्ट क्षेत्र की जनता पर सदैव बनी रहे।”
इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों में सुजीत चौधरी, नरेंद्र भंडारी, विक्रम बिष्ट, अंजू जीना, सुशीला भंडारी, सुनीता रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










