भिकियासैंण के ग्राम सिनौड़ा निवासी युवक रुड़की-भगवानपुर से लापता।
7 अगस्त से नहीं लौटा घर, मोबाइल फोन भी बंद; परिजनों ने की तलाश में आमजन से मदद की अपील।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील के ग्राम सिनौड़ा निवासी हेमचंद्र पुत्र तीलाराम पिछले कुछ दिनों से रुड़की-भगवानपुर क्षेत्र से लापता है। परिजनों के अनुसार हेमचंद्र भगवानपुर, रुड़की में एक होटल में काम करता था। रोज की तरह वह काम पर गया था, लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।
लापता युवक की उम्र लगभग 39 वर्ष बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार हेमचंद्र दिनांक 07 अगस्त 2026 से लापता है। हेमचंद्र अविवाहित है।
पुलिस को दी गुमशुदगी की सूचना, लगातार तलाश जारी:
परिजनों ने भगवानपुर थाना और संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की सूचना दे दी है। साथ ही आस-पास के क्षेत्रों, होटलों और बस स्टैंडों में भी उसकी तलाश की जा रही है। परिजन अपने स्तर से भी लगातार हेमचंद्र की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आमजन से की सहयोग की अपील:
हेमचंद्र के अचानक लापता होने से परिजन खासे परेशान हैं। परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को हेमचंद्र के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल रुड़की-भगवानपुर थाना या अल्मोड़ा पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी जाए, ताकि उसकी तलाश में मदद मिल सके।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










