राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित।

दुगनाकुरी (बागेश्वर)। राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से छात्रवृत्ति आवेदन हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में सुरक्षा एवं कमलेश ने छात्राओं को बताया कि उक्त छात्रवृत्ति के लिए आवेदन फॉर्म किस प्रकार भरा जाएगा।

इसके अलावा प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता:
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत महाविद्यालय में 10 अगस्त 2026 से 15 अगस्त 2026 तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय में उक्त विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

रंगोली प्रतियोगिता में बीए तृतीय सेमेस्टर की छात्राएं प्रथम तथा बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्राएं द्वितीय स्थान पर रहीं।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में क्विज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के सभी छात्रों ने प्रतिभाग किया।

रचनात्मक कार्यक्रम छात्रों के भविष्य के विकास के आधारभूत स्तंभ:
उक्त प्रतियोगिता एवं कार्यक्रमों के अवसर पर महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. हरिओम प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम महाविद्यालय के विकसित स्वरुप के आधारभूत स्तंभ हैं और महाविद्यालय में इस प्रकार की संगोष्ठी एवं रचनात्मक कार्यक्रमों से छात्रों का भविष्य विकसित होता है।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ. गोपाल राम ने कहा कि उक्त कार्यक्रम ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के अंतर्गत किए जा रहे हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। प्रथम सेमेस्टर के छात्र बहुत उत्साहित रुप से प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग ले रहे हैं।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों का रहा सराहनीय योगदान:
उक्त कार्यक्रमों में डॉ. अजय आर्य, चंद्र मोहन पंत एवं मुकेश कुमार आर्य का योगदान बहुत सराहनीय रहा। वहीं महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी ललित सिंह, कैलाश राम, नवीन राम, दीपा देवी व वीरेंद्र गिरी का सहयोग भी बहुत ही सराहनीय रहा।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *