राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दीवार सज्जा कार्यक्रम आयोजित।
स्वतंत्रता दिवस और ‘वंदे मातरम्’ के प्रेरणादायी संदेशों से सजी महाविद्यालय परिसर की दीवारें।
शीतलाखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस एवं ‘वंदे मातरम्’ के प्रेरणादायी अंशों के माध्यम से महाविद्यालय परिसर की दीवारों का आकर्षक सजीकरण किया गया।
राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को दिया बढ़ावा:
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना था। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए महाविद्यालय परिसर की दीवारों पर स्वतंत्रता दिवस, राष्ट्रीय ध्वज एवं ‘वंदे मातरम्’ से संबंधित संदेशों और कलात्मक चित्रों का सृजन किया।
विद्यार्थियों की रचनात्मकता से परिसर की दीवारों पर राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से जुड़े आकर्षक संदेश उभरकर सामने आए।
विद्यार्थियों को राष्ट्रीय विरासत से जुड़ने का संदेश:
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ललन प्रसाद वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ युवाओं में राष्ट्रीय चेतना का विकास करने के साथ-साथ उन्हें अपनी सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय विरासत से जोड़ने का कार्य करती हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल










