तिरंगा मेरा सम्मान: देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत गीत।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत यह गीत तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम, त्याग और कर्तव्यबोध का संदेश देता है। गीत में तिरंगे के तीनों रंगों के महत्व को बताते हुए देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज को सदैव ऊंचा रखने का संकल्प व्यक्त किया गया है।

तिरंगा मेरा सम्मान

तिरंगा हमारा मान,
तिरंगा हमारी शान।
तिरंगा हमारी आन-बान,
तिरंगा हमारी शान।।

तिरंगे के तीन रंग सदा,
हमको नित प्रेरणा देते।
हर किसी जन के मन में,
देशप्रेम की भावना भरते।।

केसरिया रंग त्याग बलिदान का,
सफेद शान्ति का देता संदेश।
हरा रंग हरियाली का,
फसलों से लहराये खेत।।

तिरंगा — हमारी शान।।

हम अपने तिरंगे को,
कभी ना झुकने देंगे।
जब पड़े जरुरत मातृभूमि को,
हम जीवन अर्पित कर देंगे।।

तिरंगा हमारा हमेशा नभ में,
फर-फर-फर लहराये।
तिरंगा हमारे कर्तव्यों की,
हमें सदा से याद दिलाये।।

तिरंगा हमारा मान,
तिरंगा हमारी शान।
तिरंगा मेरी आन-बान,
तिरंगा मेरा सम्मान।।

तिरंगा — सम्मान।।
——————०—————

रचनाकार: कृपाल सिंह शीला (स.अ.)
रा.जू.हा. मुनियाचौरा, क्षेत्र – भिकियासैंण (अल्मोड़ा)

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *