राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में ‘नशा एक, हानि अनेक’ विषय पर गोष्ठी आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में एंटी ड्रग्स सेल समिति एवं महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा एक, हानि अनेक’ विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शर्मिला सक्सेना ने की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रुप में एंटी ड्रग्स सेल समिति के प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र आर्य ने कहा कि आज नशा विकराल रुप धारण कर चुका है और हमारे समाज को दिन-प्रतिदिन खोखला करता जा रहा है। हर गाँव नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं और नशा पहाड़ में बहुत तेजी से फैल रहा है।

उन्होंने कहा कि नशे से अनेक हानियां हो रही हैं। नशा मनुष्य के शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पतन का कारण है। नशा राष्ट्र की प्रगति में भी अवरोध का कार्य करता है।

डॉ. आर्य ने कहा कि नशे के विरुद्ध हमें जंग की शुरुआत स्वयं के घर, पड़ोस और गाँव से करनी होगी। इसके लिए हमारी शिक्षित युवा पीढ़ी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। तभी हम नशे पर विजय प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की संयोजक डॉ. इला बिष्ट ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *