नशे के सौदागरों पर अल्मोड़ा पुलिस का प्रहार, 6.595 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई, बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.64 लाख।

भिकियासैण (अल्मोड़ा)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 06.595 किलोग्राम गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब ₹1.64 लाख आंकी गई है।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के लिए सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रुप से गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

रगड़गाड़ तिराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया तस्कर:
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन एवं सीओ रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह तथा उपनिरीक्षक सुनील धानिक, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा के नेतृत्व में थाना सल्ट एवं एसओजी पुलिस टीम द्वारा रगड़गाड़ तिराहे से कालीगाँव की ओर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से 06.595 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर थाना सल्ट में मु.अ.स.-16/2026, धारा-8/20 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की।

तस्करी के स्रोतों की जुटाई जा रही जानकारी:
पुलिस टीम द्वारा बरामद गांजे के क्रय-विक्रय के स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त:
सुरेश कुमार पुत्र दलेराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम खजूराजर, सदरुद्दीन नगर, जिला बिजनौर (उ.प्र.)

पुलिस टीम में:
● अपर उप निरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट, थाना सल्ट
● हेड कांस्टेबल राजकुमार, थाना सल्ट
● कांस्टेबल नीरज कुमार, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *