अल्मोड़ा पुलिस ने हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी अल्मोड़ा ने किया ध्वजारोहण।

राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ से गूंजा पुलिस लाइन परिसर, पुलिसकर्मियों ने एकता-अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प।

अल्मोड़ा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा प्रातः 09:00 बजे पुलिस लाइन अल्मोड़ा में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने एक साथ राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने समस्त पुलिस परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से देश की एकता, अखंडता, धर्मनिरपेक्षता एवं आपसी सौहार्द को बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित:
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा उपस्थित NCC कैडेट्स, पुलिस जवानों एवं सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा तथा जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन रमेश चन्द्र, निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, निरीक्षक यातायात हयात सिंह सहित संचार शाखा, पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं NCC की महिला कैडेट्स आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *