80वें स्वतंत्रता दिवस पर सल्ट में निकली भव्य तिरंगा रैली, 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का हुआ लोकार्पण।

विधायक महेश जीना की अगुवाई में जालीखान से खुमाड़ तक निकली तिरंगा रैली, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन।

सल्ट/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। विधानसभा सल्ट क्षेत्र में 80वीं स्वतंत्रता दिवस वर्षगांठ धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर जालीखान सल्ट बाजार से खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर तक विधायक महेश जीना की अगुवाई में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’ एवं ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

विधायक की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा रैली:
जालीखान सल्ट बाजार से शुरु हुई तिरंगा रैली खुमाड़ स्थित सल्ट तहसील परिसर तक पहुंची। रैली में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। देशभक्ति के नारों से क्षेत्र का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया।

101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का लोकार्पण:
तिरंगा रैली के पश्चात खुमाड़ सल्ट तहसील परिसर में स्थापित 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज स्थल का विधायक महेश जीना ने विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह देखने को मिला।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को किया नमन:
इसके बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक महेश जीना ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि सल्ट का स्वतंत्रता आंदोलन में अहम योगदान रहा है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

पर्यावरण मित्र सुनील कुमार सम्मानित:
इस अवसर पर विधायक महेश जीना द्वारा पर्यावरण मित्र सुनील कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री महेश्वर मेहरा, मंडल अध्यक्ष सल्ट सुजीत चौधरी, भगवती तिवारी, साहिल रावत, देवीदत्त शर्मा, विक्रम बिष्ट, गोपाल मीणा, जयपाल रावत, दिनेश पंवार, गणेशी देवी, प्रेमा देवी, सुशीला भंडारी, मनीषा देवी, श्बालम मोहारी सहित पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *