हैरिटेज कॉन्वेंट स्कूल चोरगलिया में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।

चोरगलिया (नैनीताल)। हैरिटेज कॉन्वेंट स्कूल चोरगलिया में देशभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी के साथ किया गया। प्रभात फेरी के दौरान बच्चों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाटक सहित विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया।

पूरे कार्यक्रम का संचालन संगीत प्रभारी धनी जोशी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद आर्या ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक रहने का संदेश दिया। इसके बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन किया गया।

इस अवसर पर उमेश बोरा, ललित कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, मोहित कुमार, चित्रेश बोरा, मनीष बोरा, योगेन्द्र पनेरु, बिन्दु चौहान, कविता, विश्व, आकांक्षा, आरती आर्या, पूजा मिश्रा, खुशबू, वैष्णवी, हेमा टम्टा आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *