नैनीताल-रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, कई राउंड फायरिंग।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में 15 मुकदमों वाला वांटेड बदमाश चंदन सागर घायल, पैर में लगी गोली।
नैनीताल/रामनगर। नैनीताल एवं रामनगर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। पुलिस की दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों वाले वांटेड बदमाश चंदन सागर ने घेराबंदी होते ही पुलिस टीम और वाहनों पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चंदन सागर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। उसका इलाज जारी है।
पुलिस दबिश के दौरान जंगल में जा छिपा बदमाश:
क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला वांटेड बदमाश चंदन सागर पुलिस दबिश के दौरान हाथी बगड़ वन विभाग चेक पोस्ट से आगे जंगल में जाकर छिप गया। पुलिस टीम ने जब जंगल में उसकी घेराबंदी की तो बदमाश ने पुलिस टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग शुरु कर दी।
पुलिस वाहन हुआ क्षतिग्रस्त:
बदमाश की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना तत्काल कंट्रोल रुम को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को घेरा:
अतिरिक्त पुलिस बल के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने पूरे जंगल की घेराबंदी कर बदमाश को चारों ओर से घेर लिया। इस दौरान पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई।
जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली:
बदमाश की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चंदन सागर के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
चंदन सागर पर दर्ज हैं 15 मुकदमे:
पुलिस के अनुसार, चंदन सागर पर 15 मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जा चुकी है। वह क्षेत्र में भय का माहौल बनाने वाला वांटेड बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई से मचा हड़कंप:
पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ तथा जवाबी कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बदमाश को दबोच लिया।
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का स्पष्ट संदेश:
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल













