न्यायालय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों में संबंधित अभियुक्तों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने की प्रभावी कार्रवाई:
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन में सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट वाद संख्या-369/26, अंतर्गत धारा 85, 115(2), 351(2), 352 भारतीय न्याय संहिता से संबंधित अभियुक्त आशीष कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी गणेशीगैर, धारानौला, अल्मोड़ा को गिरफ्तार किया गया।
न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था अभियुक्त:
अभियुक्त न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा तलाश एवं सुरागरसी करते हुए अभियुक्त को कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत से गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में किया जा रहा पेश:
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल













