नैनीताल पुलिस ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ‘हरियाली तीज महोत्सव’।

संस्कृति और उल्लास का अनूठा संगम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं ने बांधा समां।

हल्द्वानी (नैनीताल)। पुलिस परिवार की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के उद्देश्य से शनिवार को नैनीताल पुलिस द्वारा हल्द्वानी स्थित मधुबन वाटिका में ‘हरियाली तीज महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल पुलिस परिवार की महिला कर्मियों, गृहणियों और बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।

हरे-भरे पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश:
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यक्रम की अनूठी शुरुआत की गई। कार्यक्रम में पधारे सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रुप से हरे-भरे पौधे भेंट कर किया गया, जो पर्यावरण के प्रति नैनीताल पुलिस की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। साथ ही श्रृंगार स्वरुप गजरा भी लगाया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ महोत्सव का शुभारंभ:
महोत्सव का विधिवत शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

डॉ. नंदिता अरकेल रहीं मुख्य आयोजक:
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल, पत्नी डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसएसपी नैनीताल रहीं।

कार्यक्रम में सदस्य के रुप में विनीता जगदीश चौधरी, पत्नी डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक नैनीताल तथा रीतू कत्याल, पत्नी मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी शामिल रहीं।

उपरोक्त सभी महानुभाव तीज महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए जूरी सदस्य भी रहे।

पारंपरिक झूले का उठाया आनंद:
महोत्सव के दौरान पारंपरिक सावन के उल्लास और प्रतिभा प्रदर्शन का अनूठा संगम देखने को मिला। अतिथियों, आयोजकों, पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक सावन के झूले का जमकर आनंद उठाया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया आत्मविश्वास:
तीज क्वीन प्रतियोगिता को बेहद रोमांचक बनाने के लिए रैंप वॉक, प्रश्नोत्तरी (क्विज) एवं रैंडम सॉन्ग डांस जैसी गतिविधियां करवाई गईं, जिसमें महिलाओं ने अपने आत्मविश्वास और निपुणता का जलवा बिखेरा।

सोलो डांस ने बटोरी खूब तालियां:
महिलाओं एवं बच्चों द्वारा प्रस्तुत सोलो डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

मेहंदी एवं रंगोली में दिखी रचनात्मकता:
मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक सोच और रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक खूबसूरत मेहंदी और रंगोली सजाई।

महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक एवं शालिनी मेहता ने किया संचालन:
कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला उपनिरीक्षक कुमकुम धनिक एवं शालिनी मेहता, पत्नी विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिताओं के विजेता –

सोलो डांस:
प्रथम — मीनाक्षी
द्वितीय — आरती
तृतीय — जानकी भंडारी

तीज क्वीन:
प्रथम — भावना पांडे
द्वितीय — शिवांगी जोशी
तृतीय — शीला मेहता

कंटेस्टेंट्स, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग:
प्रथम — बसंती पुजारी
द्वितीय — पुष्पा टम्टा
तृतीय — गीता चौहान

मेहंदी:
प्रथम — अंजू भंडारी
द्वितीय — सुनीता बेनी
तृतीय — सीनू

रंगोली:
प्रथम — आराध्या
द्वितीय — दीपा त्रिलोकी
तृतीय — रेनू अधिकारी

आयोजक ने जताया सभी का आभार:
कार्यक्रम के अंत में आयोजक डॉ. नंदिता अरकेल द्वारा भव्य आयोजन में पधारे सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं पुलिस परिवारजनों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर रश्मि पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद नैनीताल द्वारा तीज महोत्सव के भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए आयोजक, मैनेजमेंट टीम, एंकर, साउंड टीम, प्रतिभागियों एवं पुलिस परिवार की महिलाओं की सराहना की गई। उन्होंने इससे प्रेरित होकर स्वास्थ्य विभाग में भी इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही। उन्होंने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों को तीज की बधाई दी।

आयोजन टीम की भूमिका रही सराहनीय:
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में रेवाधर मठपाल, एसपी संचार (नोडल अधिकारी महोत्सव) एवं अंजना नेगी, सीओ नैनीताल (सहायक नोडल अधिकारी) के कुशल पर्यवेक्षण में हरकेश सिंह (प्रतिसार निरीक्षक), सुनीता कुंवर (प्रभारी महिला हेल्पलाइन), हेमा ऐठानी (पी.आर.ओ.), नीशू गौतम (प्रभारी साइबर सेल) एवं संपूर्ण आयोजन टीम की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रुप में मीनाक्षी जोशी, पत्नी प्रशांत जोशी, जिला जज नैनीताल; डॉ. रश्मि पंत, मुख्य चिकित्साधिकारी, जनपद नैनीताल; उर्मिला पींचा, पत्नी देवेंद्र पींचा, उत्तराखंड सेल टैक्स एंड जीएसटी; निर्मला पंत, जिला क्रीड़ाधिकारी; डॉ. प्रभा पंत, शिक्षाविद, प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, एम.बी.पी.जी. हल्द्वानी; तथा डॉ. रश्मि पंत, मनोविज्ञान, महिला डिग्री कॉलेज हल्द्वानी नैनीताल उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *