राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्याल बासोट में राष्ट्रीय पर्व पर प्रतिभावान बच्चों को किया गया सम्मानित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्याल बासोट में राष्ट्रीय पर्व 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के साथ ही इस शुभ अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन:
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त सृजन एकेडमी-स्यालकोट में अध्ययनरत पूर्व छात्र गजेन्द्र सिंह, द्वितीय स्थान प्राप्त पीयूष, कक्षा-10, इ.का.-बासोट व तृतीय स्थान प्राप्त रोहित लोहिया, कक्षा-7, इ.का.-बासोट को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

रंगोली प्रतियोगिता में पीयूष ने हासिल किया द्वितीय स्थान:
आदलि-कुशलि कुमाउनी मासिक पत्रिका, पिथौरागढ़ के तत्वावधान में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले पीयूष, कक्षा-10, इ.का.-बासोट को भी सम्मानित किया गया।

कुमाउनी कविता प्रतियोगिता में हर्षित सिंह कड़ाकोटी सम्मानित:
कुमाउनी कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हर्षित सिंह कड़ाकोटी को भी राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर सम्मानित किया गया।

पर्यावरण गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुति के लिए भी मिला सम्मान:
‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर सुंदर पर्यावरण गीत पर नृत्य प्रस्तुति देने के लिए मानवी, कक्षा-5 एवं तृप्ति, कक्षा-4 को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम संयोजक ने जताया आभार:
कार्यक्रम संयोजक कृपाल सिंह शीला ने मंचस्थ विद्वतजनों द्वारा सम्मान प्रदान किए जाने पर आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने सभी प्रतिभागी एवं पुरस्कृत बच्चों के साथ ही कार्यक्रम में मुख्य सहयोगी वन विभाग, शिक्षा विभाग एवं कार्यक्रम समन्वयक प्रेम प्रकाश का सहयोग प्रदान करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *