भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुखों को प्रदीप मावड़ी ने दी बधाई।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा सांगठनिक विस्तार के तहत उत्तराखंड के लोकप्रिय सांसद एवं ओजस्वी नेता अनिल बलूनी को राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख तथा दीपक महस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रमुख का अत्यंत महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस गौरवशाली अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला सोशल मीडिया प्रमुख प्रदीप सिंह मावड़ी ने दोनों नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने बधाई संदेश में प्रदीप सिंह मावड़ी ने विश्वास व्यक्त किया कि अनिल बलूनी के दीर्घकालिक सांगठनिक अनुभव और कुशल नेतृत्व से पार्टी की मीडिया कार्यप्रणाली को और अधिक धारदार और प्रभावी दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि वहीं, दीपक महस्के के नेतृत्व में डिजिटल व सोशल मीडिया का यह विशाल नेटवर्क नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में पार्टी की नीतियां और ‘विकसित भारत’ का संकल्प जन-जन तक और अधिक सशक्त रुप से पहुंचेगा।”

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *