जेल परिसर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, हल्द्वानी पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा।

जान से मारने की नीयत से पीछा कर धमकी देने के मामले में कार्रवाई, तीनों आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे।

हल्द्वानी (नैनीताल)। हल्द्वानी जेल परिसर में बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। जान से मारने की नीयत से पीछा कर धमकी देने के मामले में हल्द्वानी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों की पहचान कर उन्हें 25 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

जेल परिसर के पास पीछा कर जान से मारने की धमकी का आरोप:
दिनांक 25 अगस्त 2026 को वादी मुकदमा अराज सिंह सिद्धू पुत्र गुरनाम सिंह सिद्धू, निवासी दीहोरी फार्म, बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि दिनांक 24 अगस्त 2026 को वह अपने मित्र से मिलने बाजपुर से हल्द्वानी जेल आया था।

इसी दौरान सौरभ बावा, गुरुचरण उत्पल उर्फ गगन, मानव वाट एवं एक अन्य अज्ञात व्यक्ति, सिल्वर रंग की वरना कार संख्या UK06R8499 से उसका पीछा करते हुए जेल परिसर के पास पहुंचे तथा उसे जान से मारने की नीयत से साजिश के तहत पीछा कर जान से मारने की धमकी दी।

वादी द्वारा यह भी बताया गया कि उक्त व्यक्ति आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनके पास अवैध असलाह होने की आशंका है।

तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु.अ.सं. 290/2026, धारा 61(2)/351(2)(3) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई पुलिस टीम:
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटना के अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिए गए।

निर्देशों के क्रम में मनोज कत्याल, एसपी नैनीताल, अमित कुमार सैनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एवं विजय सिंह मेहता, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास सुरागरसी-पतारसी एवं CCTV कैमरों की फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया। पुलिस की सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई के चलते समय रहते अभियुक्तों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे एक बड़ी आपराधिक घटना को घटित होने से पहले ही टाल दिया गया।

पुलिस की सटीक कार्रवाई के परिणामस्वरुप घटना में संलिप्त तीनों अभियुक्तों को दिनांक 25 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त:
1- सौरभ बावा पुत्र रोशन लाल, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेरिया दौलत, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर
2- मानव वाट पुत्र सरनजीत सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी दोराहा, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर
3- गुरुचरण उत्पल उर्फ गगन पुत्र सुगदेव सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी बांसखेड़ी, थाना केलाखेड़ा, जनपद उधम सिंह नगर

संक्षिप्त आपराधिक इतिहास:
1- सौरभ बावा — 02 अभियोग थाना गदरपुर में हत्या/शस्त्र अधिनियम का मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज
2- गुरुचरण उत्पल उर्फ गगन — 02 अभियोग, थाना गदरपुर में हत्या/शस्त्र अधिनियम का मामला तथा थाना बाजपुर में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज
3- मानव वाट — 02 अभियोग, थाना बाजपुर में वर्ष 2022 का हत्या संबंधी अभियोग तथा वर्ष 2026 में मारपीट, बलवा व धमकी संबंधी अभियोग दर्ज

CCTV विश्लेषण से मिली सफलता:
हल्द्वानी पुलिस की सतर्कता, CCTV फुटेज के विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई से समय रहते तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

एक अन्य साथी भी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार:
इनके साथी जतिन्द्र सिंह पुत्र सरदार बलविन्दर सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम गजरौला जोगीपुरा, थाना बाजपुर, जनपद उधम सिंह नगर को 24 अगस्त को 01 अवैध तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश:
एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल पुलिस संगीन व संगठित अपराधों तथा आपराधिक गैंग पर लगातार पैनी नजर रख रही है। जेल परिसर, न्यायालय एवं अन्य संवेदनशील स्थानों पर किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस ने समय रहते सटीक कार्रवाई कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस टीम में:
● विजय मेहता, प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी
● व.उ.नि. रोहताश सिंह सागर
● अ.उ.नि. राम सिंह अधिकारी
● उ.नि. भुवन सिंह राणा, कोतवाली हल्द्वानी
● हे.कानि. मनोज कुमार, कोतवाली हल्द्वानी
● हे.कानि. मनोज कुमार
● कानि. ना.पु. धीरेन्द्र अधिकारी
● कानि. राहुल राणा
● कानि. कुन्दन सिंह शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *