शैल क्षेत्र में एक दिवसीय आयुर्वेदिक वेदना प्रबंधन शिविर का आयोजन।
अल्मोड़ा। जिला आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉ. मोहम्मद शाहिद ने बताया कि शैल क्षेत्र में एक दिवसीय ‘वेदना प्रबन्धन शिविर’ का सफल आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख हवालबाग हिमानी कुंडू, वार्ड मेंबर सौरभ वर्मा एवं राधा मटियानी द्वारा शिविर का शुभारम्भ किया गया।
शिविर में विभिन्न असाध्य एवं वात रोगों से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क परामर्श, पैथोलॉजी टेस्ट, अग्निकर्म, बीपी, न्यूरोकर्म, पंचकर्म एवं विशेषज्ञ उपचार प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 257 मरीजों ने पंजीकरण कराकर अपना इलाज करवाया, जिन्हें निःशुल्क औषधियां एवं जाँचे की गई।
शिविर में पंचकर्म चिकित्सा के 37, न्यूरोथेरेपी के 26, मर्म चिकित्सा के 70, अग्निकर्म के 9 एवं संधि वात के 71 रोगियों का उपचार किया गया।
वहीं खून की 87, उच्च रक्तचाप की 27 एवं ईसीजी की 9 जाँचे की गईं।
शिविर में मुख्य फार्मेसी अधिकारी अंशुल रावत, फार्मेसी अधिकारी मदन प्रकाश, योग अरविंद ज्योति रैकवाल, योग अनुदेशक पंकज मेहता, पंचकर्म सहायक अनामिका, आशा व आशीष कुमार, दुर्गेश तिवारी, शिब्बन सिंह मेहरा तथा विक्की बाल्मिकी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल














