भारी बारिश के बीच दिव्यांग किशन सिंह का आवासीय मकान हुआ क्षतिग्रस्त।
स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। तहसील स्याल्दे क्षेत्र के ग्राम रुडोली निवासी दिव्यांग किशन सिंह पुत्र गोपाल सिंह का आवासीय मकान लगातार हो रही भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया। मकान क्षतिग्रस्त होने से परिवार के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार का सहयोग किया तथा आवश्यक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में मदद की।
घटना की सूचना आपदा प्रबंधन सेल को मिलने के बाद राजस्व उपनिरीक्षक विशाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया गया।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि दिव्यांग किशन सिंह के आपदाग्रस्त परिवार को तत्काल प्रभाव से मुआवजा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।
इस मौके पर मंगल सिंह, अमर सिंह, राम लाल, प्रताप सिंह, पंकज सिंह, गणेश सिंह, अन्नू सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल














