डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में हस्तशिल्प कौशल विकास प्रकोष्ठ की पहल।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में नवाचार समिति एवं कौशल विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में “हस्तशिल्प कौशल विकास प्रकोष्ठ—पारंपरिक कलाओं, कौशल एवं नवाचार के विकास हेतु एक पहल” के अंतर्गत महाविद्यालय की छात्राओं को पीरुल द्वारा टोकरी निर्माण का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण के लिए कमला देवी पत्नी श्याम सुंदर, निवासी गांधी नगर, भिकियासैंण द्वारा छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रदान कर रहीं कमला देवी को महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रानीखेत डॉ. प्रमोद नैलवाल द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम उक्त तिथि से निरंतर महाविद्यालय में चल रहा है और अनवरत चलता रहेगा।

कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को पारंपरिक कला एवं हस्तशिल्प कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है। खाली समय में छात्र-छात्राएं इसका लाभ अवश्य उठाएंगे।

आवश्यकता पड़ने पर भविष्य में अन्य प्रशिक्षकों को भी कार्यक्रम में जोड़ा जाएगा, ताकि छात्र-छात्राओं को विभिन्न पारंपरिक कलाओं, कौशल एवं नवाचार से संबंधित प्रशिक्षण का लाभ मिल सके।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *