GGIC नैनीताल की छात्राओं को पुलिस संचार टीम ने दिया सुरक्षा का मंत्र।
आपात स्थिति में घबराएं नहीं—Dial-112 करें, SOS बटन दबाएं; 24×7 सुरक्षा के लिए तत्पर है नैनीताल पुलिस।
नैनीताल। छात्राओं की सुरक्षा एवं उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल तथा आरआई संचार राजकुमार बिष्ट के नेतृत्व में GGIC नैनीताल में Dial-112 एवं SOS सुविधा के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम/लेक्चर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस संचार टीम के अपर उप निरीक्षक यशपाल नेगी, अपर उप निरीक्षक गीता राणा, अपर उप निरीक्षक जगजीवन सिंह, हेड कांस्टेबल गौरव एवं हेड कांस्टेबल सुनील राणा द्वारा प्रतिभाग कर छात्राओं को Dial-112 की उपयोगिता एवं SOS सुविधा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपातकालीन अथवा असुरक्षित परिस्थिति में घबराने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी स्थिति में तत्काल Dial-112 पर कॉल करें अथवा SOS बटन दबाकर पुलिस सहायता प्राप्त करें।
“डरें नहीं, बेझिझक मदद मांगें—पुलिस आपके साथ है।”
■ 112 पर कॉल करने में संकोच न करें।
■ SOS बटन दबाकर भी पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।
■ आपका नंबर सार्वजनिक रुप से डिस्प्ले नहीं होगा, निःसंकोच व निडर होकर 112 डायल करें।
नैनीताल पुलिस द्वारा छात्राओं को भरोसा दिलाया गया कि पुलिस 24×7 उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी आपात स्थिति में समय गंवाए बिना पुलिस सहायता लेना उनकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।
नैनीताल पुलिस की अपील:
“आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता—आपात स्थिति में 112 डायल करें, SOS दबाएं और निर्भीक रहें।”
कार्यक्रम में जीजीआईसी नैनीताल की प्रिंसिपल जयश्री सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल




