राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हिंदी दिवस।

रामगढ़ (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय रामगढ़ में हिंदी विभाग के तत्वावधान में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. नगेन्द्र द्विवेदी ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रो. द्विवेदी ने राजभाषा हिंदी के महत्व, उसकी उपयोगिता एवं व्यापक प्रयोग पर प्रकाश डाला तथा स्वरचित गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर हिंदी विभाग द्वारा ‘हिंदी भाषा, साहित्य एवं सामान्य ज्ञान’ पर आधारित क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता तथा ‘हिंदी भाषा का इतिहास, महत्व एवं वर्तमान दशा’ विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दोनों प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के 6 ग्रुप बनाए गए, जिसमें एक ग्रुप में दो प्रतिभागियों को शामिल किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललिता रावत व यमुना गोस्वामी, द्वितीय स्थान दीक्षा नयाल व भावना तथा तृतीय स्थान शिवानी नेगी व बबली जोशी ने प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुंजन मेहरा, द्वितीय स्थान प्रियांशु पाल एवं तृतीय स्थान यमुना गोस्वामी ने प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल में डॉ. हरीश चंद्र जोशी एवं डॉ. निर्मला रावत ने भूमिका निभाई। दोनों ने अपने प्रेरक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. विमला सिंह ने किया।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कृत करने एवं मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

इस अवसर पर डॉ. विमला सिंह, डॉ. हरीश चंद्र जोशी, डॉ. निर्मला रावत, कवींद्र प्रसाद, दीप्ति, कुंदन गोस्वामी, कमलेश डोभाल, प्रेम भारती, शीतल आर्या, चन्द्रा, विशाखा कबड़वाल, हिमानी आर्या, सुनीता बिष्ट, भूमिका बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *