भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया विधायक महेश जीना का 59वां जन्मदिन।

स्याल्दे/भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपाइयों ने स्याल्दे तहसील में विधायक महेश जीना का 59वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया।

शिविर में प्राइम हॉस्पिटल द्वारा रक्तदान, नेत्र शिविर तथा शुगर, थायराइड, बीपी आदि की निःशुल्क जाँच की गई।

विधायक महेश जीना के जन्मदिन कार्यक्रम में सल्ट विधानसभा के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और विधायक को जन्मदिन की बधाई दी। वहीं सल्ट विधायक महेश जीना ने केक काटकर सभी क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा देने वाले जीआर चैरिटेबल हेल्थ ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क सेवा एवं जनहित के उत्कृष्ट कार्यों में सहयोग के लिए तथा क्षेत्र की समस्याओं को देखते हुए 05 लाख 80 हजार रुपये के उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनमें बायोकैमिस्ट्री एनालाइजर, हैमेटोलॉजी एनालाइजर, यूरिन एनालाइजर आदि लैब संबंधी सुविधाओं की पूर्ति की गई है। इससे क्षेत्रवासियों को हर संभव निःशुल्क सेवा दी जा सकेगी।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पूरन रजवार, मंडल अध्यक्ष कुन्दन लाल, क्षेत्र प्रभारी देवी दत्त शर्मा, ब्लॉक प्रमुख मथुरा दत्त डुंगरियाल, करन जीना, हरी राम आर्या, पूर्व प्रमुख राधा रमण उप्रेती, हृदेश महरा, लीलाधर शर्मा, बाला दत्त शर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *