23 व 24 सितंबर को आयोजित होगी खंड-स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता।
ऑनलाइन बैठक में कार्यक्रम की रुपरेखा पर हुई चर्चा, खंड शिक्षा अधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। खंड-स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 23 एवं 24 सितंबर 2026 को होने वाली संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नीरज लोहनी सहित भिकियासैंण ब्लॉक के समस्त प्रधानाचार्य एवं संस्कृत शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रुपरेखा के संबंध में खंड संयोजक डॉ. महेश दुर्गापाल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. चौनलिया ने विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी शिक्षकों से सहयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी नीरज लोहनी ने खंड संयोजक एवं अन्य शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, तथा संस्कृत प्रतियोगिता की सफलता की कामना की।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. महेश दुर्गापाल, प्रधानाचार्य अटल उत्कृष्ट रा.इ.का. चौनलिया द्वारा किया गया।
बैठक में भुवन चंद्र भट्ट प्रधानाचार्य रा.इ.का. पंतस्थली, कुसुम भट्ट इंटर कॉलेज बासोट, जयनारायण प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सिनार, बी.आर. भारती, इंटर कॉलेज भिकियासैंण, बालादत्त शर्मा सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






