आंगनबाड़ी केंद्र दौला में पोषण जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र दौला में पोषण जागरुकता सम्बंधित गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं लाभार्थियों को संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से संचालित पोषण योजनाओं के प्रति जागरुक करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र में निर्धारित पोषाहार मेन्यू, मुख्यमंत्री बाल पोषण योजना, मुख्यमंत्री आँचल अमृत योजना तथा कुपोषण की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लाभार्थियों को दी गई। स्थानीय एवं मौसमी सब्जियों सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर चर्चा करते हुए बताया गया कि बच्चों के समुचित शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्तापूर्ण पोषण आवश्यक है। साथ ही स्वच्छता, नियमित स्वास्थ्य देखभाल तथा बच्चों की उचित देखभाल को भी स्वस्थ बचपन की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया।

कार्यक्रम में मंजू डंगवाल, सुपरवाइजर, आरबीएसके से दीपिका जोशी, पार्वती देवी, चंपा देवी सहित अन्य लाभार्थी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *