थल सेना कैंप-2026 से लौटे एनसीसी कैडेट्स का महाविद्यालय में हुआ स्वागत।

काशीपुर (उधम सिंह नगर)। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर की 78 यूके बटालियन हल्द्वानी की कॉलेज सब-यूनिट के तीन कैडेट्स ने नई दिल्ली में आयोजित प्रतिष्ठित थल सेना कैंप-2026 में प्रतिभाग कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

थल सेना कैंप-2026 में प्रतिभाग करने के उपरांत महाविद्यालय लौटे कैडेट्स का महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव, एनसीसी के एएनओ डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा एवं वरिष्ठ प्राध्यापकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कैंप में प्रतिभाग करने वाले कैडेट्स में अंडर ऑफिसर मंडी चंद, अंडर ऑफिसर मोहित तथा कैडेट नितिन शामिल रहे।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने कैडेट्स को बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित एनसीसी कैंप में प्रतिभाग करना महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, समर्पण एवं नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीसी के एएनओ डॉ. आकाश चंद्र मिश्रा ने भी कैडेट्स को बधाई दी और कहा कि थल सेना कैंप जैसे राष्ट्रीय स्तर के शिविर कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

महाविद्यालय परिवार ने तीनों कैडेट्स की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी महाविद्यालय एवं 78 यूके बटालियन एनसीसी हल्द्वानी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते रहेंगे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *