देघाट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार।
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। देघाट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन तथा सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट फौ.वा.सं.-67/2025, धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट में वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त हरीश बिष्ट पुत्र राम सिंह बिष्ट, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम उडलीखान, जिला अल्मोड़ा को कोतवाली चौखुटिया क्षेत्रांतर्गत से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद
● कांस्टेबल अशोक बिष्ट शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






