SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में लालकुआं पुलिस ने खोला चोरी का राज़, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

बंद मकानों की दिन में पेंट का काम तलाशने के बहाने करते थे रेकी, रात में ताला तोड़कर देते थे वारदात को अंजाम; सोने-चांदी के आभूषण और ₹25 हजार नकद बरामद।

लालकुआं (नैनीताल)। वादिनी कलावती भट्ट, पत्नी स्वर्गीय जय किशन भट्ट, निवासी जागनाथ भवन, अंबिकापुरम, न्यू गोता रोड, हल्दूचौड़, जनपद नैनीताल द्वारा थाना लालकुआं में तहरीर दी गई कि वह लगभग दो माह पूर्व उपचार हेतु अपनी पुत्री के पास बेंगलुरु गई थी। उनके घर पर कोई मौजूद नहीं था। दिनांक 04 सितंबर 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा उनके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली गई।

उक्त तहरीर के आधार पर थाना लालकुआं में मु.अ.सं.-141/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस-2023 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस की अलग-अलग टीमों ने किया खुलासे के लिए प्रयास:
घटना के अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं बृजभूषण राणा के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गई।

पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण करने के साथ-साथ सुरागरसी-पतारसी एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस को प्राप्त महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर दिनांक 19 सितंबर 2026 को जयपुरबीसा, हल्दूचौड़ क्षेत्र से अभियुक्त यासीन पुत्र सफी अहमद, उम्र 35 वर्ष, निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस-2023 की बढ़ोत्तरी की गई है।

पूछताछ में सामने आया चोरी का तरीका:
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने साथी आबिद उर्फ लालू पुत्र मौ. हुसैन, निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर के साथ दिन के समय पेंट का काम तलाशने के बहाने घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे।

रात्रि में लगभग 12:00 से 01:00 बजे के बीच, जब आस-पास के लोग सो जाते थे, तब बंद मकान का ताला सरिया आदि से तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे।

गिरफ्तार अभियुक्त:
यासीन, पुत्र सफी अहमद, निवासी डोंगपुरी, सरदारनगर चौराहे के पास, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास प्राप्त किया जा रहा है।

फरार अभियुक्त का विवरण:
आबिद उर्फ लालू, पुत्र मौ. हुसैन, निवासी डोंगपुरी, थाना गदरपुर, जनपद उधम सिंह नगर

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास जारी हैं।

फरार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
● मु.अ.सं.-348/2023, धारा 379/454 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं-346/2023, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं.-192/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं.-193/2024, धारा 380/457/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं.-472/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं.-467/2021, धारा 457/34/411 भादवि, थाना हल्द्वानी
● मु.अ.सं.-89/2025, धारा 305(A)/304/317(2) बीएनएस, थाना लालकुआं

बरामदगी में:
● पीली धातु की फूलदार अंगूठी – 01
● चांदी का मंगलसूत्र – 01
● चांदी की पायल – 01 जोड़ी
● चांदी के बिछुए – 02 जोड़ी
● सोने के लॉकेट की बिक्री से प्राप्त नकदी – ₹25,000/-

पुलिस टीम में:
● अर्जुन गिरी, चौकी प्रभारी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
● कांस्टेबल गुरमेज सिंह, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं
● कांस्टेबल गणेश गिरी, चौकी हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं शामिल रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *