डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण में आरटीआई वीक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आरटीआई वीक के उपलक्ष्य में महाविद्यालय स्तर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम के 21 वर्ष: सुधार या सुदृढ़ कार्यान्वयन” रहा।

प्रतियोगिता में सिमरन गोस्वामी ने प्रथम स्थान, अंकिता बिष्ट ने द्वितीय स्थान तथा रिया रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं के नाम राज्य स्तर पर आयोजित होने वाली तृतीय डॉ. आर.एस. टोलिया राज्य स्तरीय सूचना का अधिकार अधिनियम वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026 के लिए भेजे जाएंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र बुडाकोटी, चेयरपर्सन, इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज, देहरादून ने छात्र-छात्राओं को शासकीय कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए सूचना का अधिकार (RTI) के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. इला बिष्ट और डॉ. पारितोष उप्रेति शामिल रहे।

कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनप्रीत सिंह के निर्देशन में हुआ, जबकि संचालन दिनेश कुमार ने किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *