SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को “Excellence in Administrative Leadership and Public Service” के लिए Certificate of Appreciation से किया गया सम्मानित।
नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. (IPS) को उनके प्रभावी प्रशासनिक नेतृत्व, रणनीतिक निर्णय क्षमता, उत्कृष्ट पुलिसिंग, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता एवं नागरिक-केंद्रित कार्यशैली के लिए “Excellence in Administrative Leadership and Public Service” सम्मान से नवाज़ा गया है।
सम्मान के रुप में Certificate of Appreciation प्रदान किया गया, जो उनके प्रशासनिक नेतृत्व एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना के रुप में दिया गया। यह सम्मान कार्तिक पालीवाल, International President, London Book of World Records द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान के माध्यम से डॉ. मंजूनाथ टी.सी. द्वारा पुलिस प्रशासन में प्रभावी नेतृत्व, बेहतर कार्यप्रणाली, रणनीतिक निर्णयों तथा जनहित को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों की सुरक्षा एवं सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा गया।
SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को मिला यह सम्मान नैनीताल पुलिस परिवार के लिए गौरव एवं प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व में नागरिक-केंद्रित पुलिसिंग और जनसेवा को प्राथमिकता देने के प्रयासों को इस सम्मान के माध्यम से विशेष पहचान मिली है।
नैनीताल पुलिस परिवार की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






