SSP अल्मोड़ा के जीरो टॉलरेंस निर्देशों पर नशे के विरुद्ध कार्रवाई, 12.60 ग्राम स्मैक के साथ आदतन तस्कर गिरफ्तार।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के द्वारा जनपद में नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए “ड्रग्स फ्री देवभूमि” मिशन को साकार करने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा एसओजी को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मैक, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
HDFC बैंक के पास चेकिंग के दौरान गिरफ्तारी:
इसी क्रम में दिनांक 20 सितंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह के निकट मार्गदर्शन एवं सीओ अल्मोड़ा भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी सुनील धानिक के नेतृत्व में एसओजी टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अल्मोड़ा स्थित HDFC बैंक के पास एक युवक मयूर नेगी के कब्जे से 12.60 ग्राम स्मैक बरामद की गई।
अभियुक्त को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में FIR No. 103/2026, धारा 8/21 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
बरामद मादक पदार्थ के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंक्स की भी जाँच की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मयूर नेगी पुत्र गजेन्द्र नेगी, उम्र 28 वर्ष, निवासी चम्पानौला, थाना व जिला अल्मोड़ा
आपराधिक इतिहास:
● FIR No. 87/2017, धारा 8/20 NDPS Act, कोतवाली अल्मोड़ा
● FIR No. 71/2017, धारा 8/21/60 NDPS Act, कोतवाली अल्मोड़ा
● FIR No. 76/2018, धारा 323/504/506/427 भादवि, कोतवाली अल्मोड़ा
● FIR No. 84/2018, धारा 8/21/60 NDPS Act, कोतवाली अल्मोड़ा
● FIR No. 43/2019, धारा 8/21 NDPS Act, कोतवाली अल्मोड़ा
बरामदगी में:
12.60 ग्राम स्मैक
अनुमानित कीमत:
₹3,78,000/-
पुलिस टीम में:
● अपर उपनिरीक्षक नीरज सिंघल, एसओजी अल्मोड़ा
● हेड कांस्टेबल इरशाद उल्ला, एसओजी अल्मोड़ा
● कांस्टेबल राकेश खेतवाल, एसओजी अल्मोड़ा शामिल रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






