राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर में एबीवीपी ने घोषित किए छात्रसंघ पदाधिकारी।
हल्द्वानी (नैनीताल)। राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर, गौलापार में सत्र 2026-27 के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर अपने पदाधिकारियों के नाम घोषित कर दिए हैं। सोमवार रात करीब 8 बजे एबीवीपी कार्यालय में नगरमंत्री अमन सॉंगुड़ी ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
घोषित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर गीता कुंवर, उपाध्यक्ष पद पर कुसुम कुड़ाई, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कविता बिष्ट, सचिव पद पर मंजू रुवाली, कोषाध्यक्ष पद पर खुशबू कुड़ाई, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर उदिति पांडे तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर खुशी आर्या को जिम्मेदारी दी गई है।
एबीवीपी पदाधिकारियों ने कहा कि नवनियुक्त छात्रसंघ पदाधिकारी महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनके हितों के लिए कार्य करने का प्रयास करेंगे। साथ ही महाविद्यालय में शैक्षणिक एवं छात्रहित से जुड़े विषयों को लेकर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई गई।
इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री एवं नगरमंत्री अमन सॉंगुड़ी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। पदाधिकारियों के नाम घोषित होने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






