ऐतिहासिक रहा माँ नंदा-सुनंदा महोत्सव-2026, श्रद्धालुओं ने की नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना।
यातायात दबाव के बीच सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन, सुरक्षित माहौल से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु।
नैनीताल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव-2026 इस वर्ष भी श्रद्धा, आस्था एवं उल्लास के साथ शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रुप से संपन्न हो रहा है। महोत्सव में देश-प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा नैनीताल पुलिस एवं जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं की लगातार सराहना की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता:
SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मेला क्षेत्र से लेकर प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही लगातार पैदल गश्त एवं निगरानी की जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा से लेकर बिछड़े परिजनों को मिलाने तक, हर मोर्चे पर मुस्तैद नैनीताल पुलिस:
महोत्सव में स्थापित खोया-पाया केंद्र एवं कंट्रोल रुम श्रद्धालुओं के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। मेले के दौरान मिले सामान एवं बिछड़े हुए बच्चों, बुजुर्गों तथा अन्य व्यक्तियों को आवश्यक अनाउंसमेंट एवं समन्वय के माध्यम से उनके परिजनों से मिलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
यातायात दबाव के बीच भी सुचारु रहा ट्रैफिक प्रबंधन:
महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण यातायात का दबाव बना रहा, लेकिन नैनीताल पुलिस द्वारा प्रभावी ट्रैफिक प्लान एवं ग्राउंड स्तर पर तैनात पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी से यातायात को लगातार सुचारु बनाए रखा गया।
प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात का कुशल संचालन किया जा रहा है।
“सुरक्षित माहौल और बेहतर व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं श्रद्धालु”:
महोत्सव में पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रुप से अपने अनुभव साझा करते हुए नैनीताल पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं पुलिस की मुस्तैदी की सराहना की जा रही है। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि मेला क्षेत्र में पुलिस की लगातार मौजूदगी से उन्हें सुरक्षित एवं सहज वातावरण का अनुभव हो रहा है।
व्यापक इंतजाम धरातल पर दिखे प्रभावी:
श्रद्धालुओं की सकारात्मक प्रतिक्रियाएं यह दर्शाती हैं कि SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा सुरक्षा, सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर किए गए व्यापक इंतजाम धरातल पर प्रभावी रुप से दिखाई दे रहे हैं।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






