सोमेश्वर में बसपा की समीक्षा बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन।

सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अल्मोड़ा इकाई द्वारा सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के भनागड़ में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 2027 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करना और चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा।

बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद एवं विधानसभा प्रभारी ललित प्रसाद ने की। इस दौरान क्षेत्र के सभी सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक तैयारियों का जायज़ा लिया गया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में बूथ स्तर की कमेटियों के पुनर्गठन तथा युवाओं एवं ग्रामीणों को संगठन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत बूथ संगठन के माध्यम से आगामी चुनाव की तैयारियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।

इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखे और चुनाव में पूरी एकजुटता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में सूरज कुमार, राजेंद्र कुमार, दिलीप कुमार, हर्ष ठाकुर, विशन राम, गणेश राम, मदन राम एवं नंदन प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *