राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। राजकीय महाविद्यालय भतरौंजखान में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार की अध्यक्षता में छात्रसंघ निर्वाचन की अधिसूचना जारी की गई है। साथ ही महाविद्यालय में आचार संहिता भी लागू कर दी गई है। प्राचार्य द्वारा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई।

महाविद्यालय में छात्रसंघ निर्वाचन को सुचारु एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रुप में डॉ. अलका कोली तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी के रुप में डॉ. रुपा यादव को नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर डॉ. रवींद्र कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को निर्वाचन प्रक्रिया, नियमों एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन एवं लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करने की अपील की है।

इस दौरान प्रीति जोशी, ललित मोह, गिरीश चंद्र, रोहित कुमार, जगदीश कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *