एसएसपी अल्मोड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन।
छात्रसंघ चुनाव-2026 को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, सघन गश्त और सतर्क निगरानी के निर्देश।
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के की अध्यक्षता में पुलिस लाइन अल्मोड़ा सभागार में जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी एवं सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया।
■ सर्वप्रथम सैनिक सम्मेलन आयोजित कर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों से उनकी व्यक्तिगत, सामूहिक एवं विभागीय समस्याओं की जानकारी ली गई। समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
■ आगामी छात्रसंघ चुनाव-2026 के दृष्टिगत सभी कोतवाली/थाना प्रभारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा कॉलेज प्रबंधन एवं छात्र प्रतिनिधियों से निरंतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
■ जिन थाना क्षेत्रों में छात्रसंघ चुनाव होने हैं, वहां अतिरिक्त पुलिस बल नियुक्त करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
■ चुनाव के दृष्टिगत कस्बा क्षेत्रों में लगातार गश्त, पिकेट एवं रात्रि गश्त बढ़ाने तथा थाना प्रभारियों को सायंकालीन समय में अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क एवं मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।
■ कस्बा क्षेत्रों में अनावश्यक रुप से टोली/ग्रुप बनाकर रात्रि में घूमने वाले युवाओं से आवश्यक पूछताछ करने तथा हुड़दंग एवं नशे में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
■ जनपद के समस्त थानों में पंजीकृत अभियोगों, अभियुक्तों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, अपराधों के निस्तारण एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की गई। सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं साक्ष्यपरक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
■ थाना प्रभारियों एवं एसओजी को स्मैक, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने, साथ ही शराब तस्करों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई तथा भांग की अवैध खेती के विनष्टीकरण करने के निर्देश दिए गए।
■ सभी थाना प्रभारियों को ई-मालखाना में समस्त डाटा ऑनलाइन शत-प्रतिशत अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
■ साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी थानों में MRM पोर्टल पर एक-एक कार्मिक नियुक्त करने के निर्देश व NCRP पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
■ Tipline शिकायत में किसी नाबालिग का नाम/विवरण प्राप्त होने पर संबंधित थाना द्वारा CWC के माध्यम से काउंसलिंग कराए जाने, साथ ही OCWC/Tipline से संबंधित शिकायतों में सोशल मीडिया पोस्ट/कंटेंट का लिंक प्राप्त होने पर आवश्यकतानुसार टेकडाउन की कार्रवाई करने तथा सहयोग पोर्टल का प्रयोग करने के निर्देश दिए गए।
■ लंबित माल मुकदमाती वाहनों के निस्तारण, निस्तारण अवधि से लंबित विवेचनाधीन अभियोगों पर आवश्यक कार्रवाई तथा लंबित ऑनलाइन/ऑफलाइन शिकायतों, समन/नोटिस एवं वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली एवं निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
■ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों एवं प्रभारी यातायात को ओवरलोडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, रैश ड्राइविंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
■ जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन चेकिंग एवं वेरिफिकेशन ड्राइव चलाने तथा आपराधिक/संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
■ महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही स्पष्ट हिदायत दी गई कि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
■ थाना प्रभारियों को नए कानूनों, साइबर अपराध, यातायात नियमों एवं नशा विरोधी अभियान के संबंध में अधिक से अधिक जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
■ जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन के साथ शालीन, संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने की स्पष्ट हिदायत दी गई।
■ इस दौरान सहायक निदेशक अभियोजन सुनीता भट्ट द्वारा अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन किया गया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित —
Employee of the Month:
उपनिरीक्षक अनिल जोशी, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 19 लाख रुपये के ऋण प्रकरण में वांछित अभियुक्त को सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गिरफ्तार करने के लिए “Employee of the Month” चुना गया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान:
उत्कृष्ट पुलिसिंग, गुडवर्क एवं मानवीय कार्यों के लिए Employee of the Month सहित कुल 15 अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति पत्र से सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी:
1- उपनिरीक्षक अनिल जोशी, प्रभारी चौकी बेस, कोतवाली अल्मोड़ा
2- थानाध्यक्ष अजेन्द्र प्रसाद, थाना देघाट
3- उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार, प्रभारी चौकी NTD, कोतवाली अल्मोड़ा
4- हेड कानि. नीरज बिष्ट, थाना देघाट
5- हेड कानि. राजकुमार कंबोज, थाना सल्ट
6- हेड कानि. धर्मेंद्र सिंह, थाना लमगड़ा
7- हेड कानि. टीका कार्की, SDRF यूनिट सरियापानी
8- हेड कानि. प्रदीप कार्की, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
9- कानि. किशोर फर्त्याल, थाना लमगड़ा
10- कानि. योगेश कुमार, थाना दन्या
11- कानि. राकेश खेतवाल, SOG अल्मोड़ा
12- फायरमैन प्रियांशु कुमार, फायर स्टेशन अल्मोड़ा
13- होमगार्ड भोलेनाथ, यातायात अल्मोड़ा
14- होमगार्ड सुनील दत्त, थाना धौलछीना
15- अनुचर मोहिनी राणा, पुलिस लाइन अल्मोड़ा
इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबन्स सिंह, सीओ अल्मोड़ा बलबन्त सिंह रावत, सीओ रानीखेत भावना कैंथोला, सीओ संचार राजीव कुमार टम्टा, सीएफओ नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक रमेश चंद्र, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चन्द्र उपाध्याय, निरीक्षक एलआईयू मनोज भारद्वाज, प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली जानकी भंडारी, निरीक्षक अशोक कुमार धनकड़ (वाचक), निरीक्षक दूरसंचार उमाशंकर पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर मदन मोहन जोशी, निरीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी पुलिस कार्यालय, निरीक्षक हेम चन्द्र पंत पुलिस कार्यालय, प्रभारी निरीक्षक यातायात हयात सिंह, थानाध्यक्ष देघाट अजेन्द्र प्रसाद, थानाध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष सल्ट कश्मीर सिंह, थानाध्यक्ष धौलछीना रमेश सिंह बोहरा, थानाध्यक्ष भतरौंजखान अवनीश कुमार, थानाध्यक्ष दन्या दिनेश नाथ महन्त, कम्पनी कमाण्डर एसडीआरएफ/पीएसी अल्मोड़ा, पीआरओ/प्रभारी साइबर सैल राहुल राठी, प्रभारी SOG सुनील धानिक, प्रभारी चौकी बेस अनिल जोशी, प्रभारी चौकी मासी सतेन्द्र यादव, प्रभारी चौकी बग्वालीपोखर धरम सिंह, हीरा सिंह (प्रधान लिपिक), अमित कुमार (आंकिक) सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
रिपोर्टर – रिया सोलीवाल






