सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन।

भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर भतरौंजखान में शुक्रवार सुबह 11 बजे वंदे मातरम् के सामूहिक गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, अभिभावकों एवं स्टाफ ने एकजुट होकर सामूहिक रुप से वंदे मातरम् का गायन किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षा विभाग के अधिकारी विष्णु दत्त पंत ने बच्चों को संबोधित करते हुए वंदे मातरम् के महत्व तथा देशभक्ति की भावना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरुक किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश मेहता, अजय पांडे, चंद्रेश रावत, कोषाध्यक्ष जगदीश पांडे, प्रमोद कुमार, गिरीश चंद्र, हंसी गोस्वामी, इंदु पंत, रजनी पंत सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर – रिया सोलीवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *